हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

सेहतराग टीम

शरीर में हीमोग्लोबिन का संतुलित रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है, इसकी वजह से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, जिससे एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में आरबीसी कम हो जाती है। यही नहीं किडनी की ज्यादातर समस्याएं हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ही होती हैं। हालांकि अगर हम अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें तो हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है। आज हम इस आलेख में ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे बातएंगे जिनका से सेवन करने से प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है।

पढ़ें- दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर बनाएं ये ड्रिंक, आसान है बनाने की विधि

अमरुद

अमरुद को हीमग्लोबिन को बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है। अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। लेकिन अमरुद जितना ज्यादा पका हुआ हो उतना ही ज्यादा बेहतर होता है। खासतौर पर यह महिलाओं के लिए और भी लाभदायक है।

अंगूर

अंगूर आयरन का बढ़िया स्रोत्र है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन निर्माण होता है। हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है। अंगूर में मौजूद विटमिन सी बढ़ती उम्र को रोकता है।

गुड़

गुड़ में अधिक खनिज लवण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

तुलसी

तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

आम

आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं। इसमें आयरन की अधिकता होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम खाने से शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है। सूखे पालक में आयरन काफी मात्रा होती है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है।

सेब

सेब के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। यह एनीमिया जैसी बीमारी में फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे विटमिन हैं जो शरीर में खून को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्याओं में लाभकारी है।

चुकन्दर

चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए फायदेमंद है। यह एनीमिक के लिए रामबाण है।

तिल

तिल के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।

नारियल

नारियल के सेवन से शरीर में उतकों, मांसपेशियों व रक्त जैसे महत्वपूर्ण द्रव्यों का निर्माण होता है। यह संक्रमण का सामना करने के लिए एन्जाइम और रोग प्रतिकारक तत्वों के विकास में सहायक होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

दूध, दही और पनीर न हो तो इन 7 फूड से करें कैल्शियम की कमी को पूरा

जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मददगार हैं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।